फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। रजबपुर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर निवासी असलम अपनी पत्नी के साथ बाइक से अमरोहा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि असलम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल दंपती की मदद की तथा असलम को उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं उनकी पत्नी को मामूली चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक का अचानक अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें