फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ने के साथ मूंग की खेती कर किसान ले रहे दो गुना फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसान सहफसली कर दो गुना फायदा ले रहे हैं। कृषि अधिकारी भी किसानों को इसके लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। कोई गन्ने के साथ हल्दी की खेती कर रहा है तो कोई मूंग की खेती कर रहा है। उपकृषि निदेशक (डीडीए) डॉ. राम प्रवेश और जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार (डीएओ) ने निरीक्षण किया और किसानों के साथ एक गोष्ठी की।
विज्ञापन

मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव डांडी निवासी किसान प्रवेश कुमार बिना रसायन के गन्ने की फसल के साथ मूंग की सहफसली खेती कर रहे हैं। इससे दो गुना फायदा होता है और खाने के लिए शुद्ध दाल मिल जाती है। दोनों अधिकारियों ने खेत पर जानकारी की।
इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डीडीए ने कहा कि किसानों को एक फसल के साथ दूसरी फसल भी बोनी चाहिए। जिले में कई किसान गन्ने के साथ हल्दी की खेती कर रहे हैं। इससे उनको फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान प्रवेश कुमार बिना किसी रसायन के खेती कर रहे है। इससे शुद्धता आएगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। दूसरे किसानों को भी इस तरह की खेती करनी चाहिए। डीएओ ने कहा कि किसान जहां तक संभव हो तो फसलों में रसायन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें