फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज कल : दिल्ली, मुरादाबाद, मेरठ और बिजनौर रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Wed, 22 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भैयादूज पर बहनों को यात्रा करने के लिए परिवहन निगम तैयार हो गया है। विभाग ने बहनों की सहूलियत को देखते हुए दिल्ली, मुरादाबाद, मेरठ और बिजनौर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। साथ ही चालक-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो से अलग-अलग रूटों पर करीब 102 बसों का संचालन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भैयादूज है। डिपो से अलग-अलग रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। भैयादूज पर बहन भाइयों का तिलक करने के लिए उनके घर जाती है। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रियों की अधिक भीड़ रहेगी। इसके चलते निगम ने बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं।
भैयादूज पर अमरोहा से कई मांगों पर यात्रियों की अधिकता रहती है जिसके चलते इन मार्गों पर बसों के दोगुने फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों को निर्धारित काउंटर पर पहले ही खड़ा कर दिया जाएगा। ताकि यात्रियों को बस ढूंढने में परेशानी न हो। आने वाले दिनों में बसों में काफी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसी गौड़ ने बताया कि त्योहार पर अपने घर आने वाले यात्रियों को बसों में कोई परेशानी नहीं होगी। सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाएंगे गए हैं। दिल्ली, मुरादाबाद, मेरठ और बिजनौर रूट पर अतिरिक्त बसें संचालन करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इस साल भैयादूर 23 अक्तूबर को है। दूरदराज के यात्रियों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें