फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 17 को होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन जिले में दूसरे चरण में 17 नवंबर को होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। वहीं, शिक्षकों ने सराहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की और से हर साल मेधावी बच्चों को पढ़ाई में सहयोग के लिए छात्रवृत्ति देता है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है। अमरोहा में परीक्षा दूसरे चरण में 17 नवंबर को हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में होगी। पात्र परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी भेजा जा रहा है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी उत्साहित हैं। स्कूलों के प्रधानाचार्यों के अनुसार बच्चों को लगातार परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए तैयारी भी कराई जा रही है।
- अमर उजाला लगातार जनसरोकार को लेकर काम करता आया है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा भी बच्चों के लिए बेहतर साबित होगी। इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। काफी समय से बच्चे परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। - स्नेहलता, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा
विज्ञापन

- अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा बच्चों के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। सफलता और असफलता से हटकर हर परीक्षा से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। बच्चों के लिए अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। - ललित कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, अमरोहा
-परीक्षा के आयोजन को लेकर बच्चे लगातार तैयारी कर रहे हैं। उनको एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कराए जा रहे हैं। बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए इस तरह की परीक्षा का आयोजन कराना अमर उजाला का सराहनीय प्रयास है। - डॉ. सीपी सिंह, प्रधानाचार्य, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें