फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परिषदीय विद्यालय के बच्चों को कराया गया निपुण एसेसमेंट टेस्ट का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नेट परीक्षा) का अभ्यास कराया गया। इस परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

प्रधान अध्यापकों ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को परीक्षा के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा शिक्षक के द्वारा साक्षात्कार के रूप में ली गई। उनके उत्तर को ओएमआर शीट पर भरा गया। कक्षा चार से आठ तक के छात्रों ने ओएमआर पर स्वयं परीक्षा दी। इन ओएमआर शीट्स का मूल्यांकन प्रधानाध्यापक को करने के निर्देश दिए गए। इस परीक्षा में जिस भी विषय में बच्चों का प्रदर्शन ठीक ना होगा, आगामी सप्ताह में उसे विषय पर विशेष फोकस किया जाएगा।
परीक्षा का मूल्यांकन प्रधान अध्यापक एवं समस्त स्टाफ को करके उसकी आख्या एबीएसए कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। एबीएसए 11 नवंबर तक अपनी आख्या कार्यालय बीएसए को विद्यालय वार, विषय वार एवं कक्षा बार उपलब्ध कराएंगे। शनिवार को समस्त परिषद के विद्यालयों में नेशनल अचीवमेंट टेस्ट एनएएस की परीक्षा का अभ्यास कराया जाएगा। यह परीक्षा केवल कक्षा तीन एवं कक्षा छह के छात्राें की ली जाएगी। इसमें प्रश्न पत्र तथा ओएमआर सीट उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर अपना उत्तर लिखना होगा। इस परीक्षा का भी मूल्यांकन करके समस्त प्रधान अध्यापकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अपनी आख्या उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें