फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने पकड़ीं ईंटों लदी दो ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन ने ईंटों से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ीं। दोनों को पकड़ कर औद्योगिक चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एआरटीओ का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली कृषि कार्य के लिए होते हैं, लेकिन दोनों से व्यवसायिक कार्य लिया जा रहा था। इस कारण कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एआरटीओ प्रवर्तन एके सिंह राजपूत ने गजरौला के निकट हाईवे पर दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी। दोनों में ईंट लदी थी। मुरादाबाद की दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ईंटों को दिल्ली बेचने ले जा रहे थे। एआरटीओ का मानना है कि ट्रैक्टर ट्राली कृषि कार्य के लिए है। इस कारण ट्रैक्टर ट्राली से खेती बाड़ी का कार्य ही किया जाना चाहिए, लेकिन पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली व्यवसायिक कार्य कर रहे थे। इस कारण दोनों को पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें