जिला प्रशासन ने वेव इंडस्ट्रीज के एथेनॉल प्लांट में ट्रायल के दौरान शीरे के टैंक के फटने मजदूर हितेश यादव की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की है। जिस पर तहसीलदार ने घटना की जानकारी की है। वही मुरादाबाद से एक्साइज और श्रम विभाग के अधिकारियों के भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उधर, इंडस्ट्रीज प्रबंधन
वेव इंडस्ट्रीज के एथेनॉल प्लांट में 12 मार्च को ट्रायल के दौरान शीरे का टैंक फट गया था। टैंक के फटने से मौके पर मौजूद दो मजदूर घायल हो गए थे। एक मजदूर हितेश यादव की नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि दूसरा मजदूर मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की जानकारी पर जिला प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि तहसीलदार अर्चना शर्मा मौके पर गई थीं। सुरक्षा के उपायों और मजदूरों के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की बात वेव के प्रबंधन द्वारा दी गई है। विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। वेव इंडस्ट्रीज के फैक्टरी मैनेजर अमरनाथ ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले हितेश यादव के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक मदद तुरंत कर दी गई थी। पांच लाख रुपये और दो दिन के अंदर हितेश के परिजनों को मदद के रूप में दे दिए जाएंगे।