फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो संचालक का हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कम्यूनिटी रेडियो व जेएनएस कन्या डिग्री कॉलेज के संचालक पर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बीते 14 मार्च को कम्युनिटी रेडियो संचालक व जेएनएस कन्या डिग्री कॉलेज के संचालक डॉक्टर शलभ भारद्वाज पर कॉलेज से घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने हमला किया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर वासीपुर निवासी हारुन पुत्र इकबाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। हारुन ने बताया कि उसकी बहन जेएनएस कन्या डिग्री कालेज में पढ़ती है जिसके संचालक डॉक्टर शलभ भारद्वाज हैं। उसने संचालक पर अपनी बहन को लैपटॉप देने के लिए दबाव बनाया तो संचालक ने नियम विरुद्ध लैपटॉप देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर संचालक पर हमला किया था। कस्बा चौकी इंचार्ज आरपी तिवारी ने बताया कि हारुन की स्वीकारोक्ति के बाद सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें