डिडौली(अमरोहा)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पति ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके में रहने लगी। इसी बीच पति ने दूसरी शादी कर ली। बाद में मायके पहुंचकर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मूंढ़ा इम्मा गांव निवासी खलील अहमद की बेटी तबस्सुम की शादी छह साल पहले मुरादाबाद जनपद के थाना मैनाठेर के नानकार गांव निवासी जाने आलम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति ने चार साल पहले तबस्सुम को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि इस दौरान पति जाने आलम ने दूसरी शादी कर ली। वह 10 अगस्त को मूंढ़ा इम्मा आया और तबस्सुम के साथ मारपीट की। विरोध करने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति जाने आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।