फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, पेट फटने से गई जान

Tue, 29 Jul 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर-संभल मार्ग पर रविवार देर रात सलीम (35) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसका पेट फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। वह पास के ही एक बाग में ट्रक में आम लदवाकर पैदल ही घर लौट रहा था।
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला संभल अड्डा पर मजदूर सलीम (35) का परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक सलीम रविवार रात को पास के एक बाग में ट्रक में आम लादने के लिए गया था। वह पैदल ही घर लौट रहा था। गांव कालाखेड़ा चीनी मिल के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सलीम का पेट फट गया जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस भी पहुंची। आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कई घंटे बाद घटना की जानकारी मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक ने अपने पीछे पत्नी गुलशन के अलावा दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें