फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगाजल लेने जाते समय हादसे में मुरादाबाद व जोया के दो कांवड़ियों की मौत

Tue, 29 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। ब्रजघाट से गंगाजल लेने जाते समय दिल्ली हाईवे पर अलग-अलग हादसों में मुरादाबाद निवासी कांवड़िये सौरभ (24) और जोया निवासी बिट्टू (18) की मौत हो गई जबकि इनके तीन साथियों समेत 35 कांविड़ये घायल हुए हैं। यह हादसे रविवार देर रात हुए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। देर रात तक पुलिस को परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

पहला हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में हाईवे स्थित सोत नदी के पुल पर हुआ। मुरादाबाद जिले के कटघर थानाक्षेत्र के धोबी वाली मिलक निवासी धर्मवीर सिंह के बेटे सौरभ के परिवार में पत्नी मालती के अलावा एक बेटी है। सोमवार सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक होना था। इसके लिए रविवार रात सौरभ दोस्त योगेश ठाकुर व अवनेश के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेने के लिए निकले थे। सौरभ व योगेश एक बाइक पर थे जबकि अवनेश दूसरी बाइक पर थे।
तीनों दोस्त कांवड़ियों के लिए आरक्षित दिल्ली से मुरादाबाद लेन की जगह मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर जा रहे थे। उनकी बाइक जोया में सोत नदी के पुल पर पहुंची तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ, योगेश व अवनेश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सौरभ की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गजरौला थानाक्षेत्र में हाईवे पर हुआ। हादसे में जोया के मोहल्ला जाटव कॉलोनी निवासी बिट्टू की मौत हुई है। छह भाइयों में चौथे नंबर के बिट्टू रविवार रात दोस्त अंगद के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। उनकी बाइक गजरौला क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची तो सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर भी गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त सवार थे।
हादसे में बिट्टू व अंगद घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें