फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: शादी समारोह में खाने को लेकर भिड़े दो पक्ष... महिलाओं से छेड़खानी, हंगामा और मारपीट के बीच कई घायल

Thu, 02 May 2024 03:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जोया(अमरोहा)

सार

शादी समारोह में खाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात बमुश्किल संभाले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।  
विज्ञापन
जोया में मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में खाने को लेकर अलग-अलग बिरादरी के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी ठंडे चले। एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया। महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई। घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालत संभाले। पुलिस ने दोनों पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया के एक मोहल्ले की है। 28 अप्रैल की रात यहां पर सैनी बिरादरी के एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही अनुसूचित जाति के युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने मारपीट और गाली-गलौज करने से मना किया तो दबंग हाथ में फावड़ा और तमंचे लेकर घर में घुस आए। 

जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला कर दिया। बचाव में आए परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। तमंचे की बट से भी हमला किया। बचाव में आईं घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी की। गर्भवती महिला को भी लाठी डंडों से पीटा गया। घटना में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में वीरसिंह, आकाश, विकास, विशाल, सुभाष, रोशन सिंह और टेकचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के भी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

दूसरे पक्ष का आरोप है कि शादी समारोह में दावत का कार्यक्रम चल रहा था। तभी अनुसूचित जाति का युवक शराब के नशे में पहुंचा और खाना मांगने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने समझा कर उसे घर भेज दिया था, लेकिन बाद में अन्य लोगों को बुला लाया और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। सीओ ने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ के सुनील, मोहित, अर्जुन, सुमित, अनिल और सुखबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें