आदमपुर थानाक्षेत्र में संभल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताते हैं कि आरोपी युवक को बाइक पर बैठाकर लाए थे। यहां बाइक से उतारकर गोली मार दी। गोली लगने से पहले युवक ने भागने की कोशिश की थी।
आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव पांडली के जंगल में कब्रिस्तान के पास युवक की गोली मार कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को दो युवक बाइक पर सवार होकर एक युवक को बीच में बैठाकर यहां लाए थे। बाइक से उतारकर उन्होंने बीच में बैठे युवक के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।