आरोपी खुद को बता रहे पिलखुआ निवासी
कार सवार तीनों लोगों और कार को कब्जे में कर थाने ले जाया गया। नकदी के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसकी सूचना आला अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों को दी। कार सवार तीनों लोग खुद को पिलखुआ निवासी और शीशा कारोबारी बता रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके पकड़े जाने और नकदी बरामदगी की सूचना कस्टम विभाग को दे गई है।