फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: बरातियों से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत, चार घायल

Sat, 19 Feb 2022 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बरातियों से भरा टेंपो जैसे ही डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर पुल के नीचे पहुंचा, तभी आगे चल रही ट्रक और गन्ने का ट्राला से बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के जोया में शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे बरातियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पकौड़ी विक्रेता की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर में पुल के नीचे हुआ था। मुरादाबाद के गागन निवासी अर्जुन की बरात शुक्रवार को रजबपुर थानाक्षेत्र के पीठखेड़ा गांव में आई थी। जिसमें मोहल्ले के ही रहने रामोतार, राकेश, प्रिंस राघव और तपन बारात में आए थे।

देर शाम बरात वापसी के दौरान यह लोग टैंपो में सवार होकर घर लौट रहे थे। टेंपो तपन चला रहा था। जैसे ही उनका टेंपो डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर पुल के नीचे पहुंचा, तभी आगे चल रही ट्रक और गन्ने का ट्राला से बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मूलरूप से संभल निवासी हिमांशु (21) की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रिंस राघव, राकेश, रामोतार और टेंपो चालक तपन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जोया के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने रामोतार (50) को गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।

एसओ सुनील मलिक ने बताया कि हिमांशु मूलरूप से संभल जनपद का रहने वाला था। वह मुरादाबाद के गागन में पकौड़ी का ठेला लगाता था। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें