फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की तीसरी ‘आंख’ से प्रत्याशी कर रहे ईवीएम के स्ट्रांग रूम की निगरानी

विज्ञापन
The candidates are monitoring the strong room of the EVM from the third 'eye' of the administration. - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
इस बार मंडी समिति में प्रशासन की तीसरी आंख (सीसीटीवी) से प्रत्याशी निगरानी कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम की निगरानी को लगाए गए सीसीटीवी की एलईडी पर सपा और बसपा के प्रत्याशियों का पहरा बैठा हुआ है। प्रत्याशियों ने अपने प्रतिनिधियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था। उसके बाद ईवीएम मशीनों को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से अर्धसैनिक बल के जवान, पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। मंडी समिति का 200 मीटर का दायरा पूरी तरह छावनी में तब्दील है। स्ट्रांग रूम तक केवल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने की अनुमति है। सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, लेकिन हर बार विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम में गड़बड़ी की अफवाहें फैलती रहती हैं। ऐसे में अमरोहा जिले में सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने ईवीएम पर पहरा बैठा दिया है। प्रत्याशियों ने 24 घंटे अलग-अलग अपने प्रतिनिधियों की ड्यूटी लगाई है। यह लोग प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम के निगरानी को लगाए गए सीसीटीवी कैमरा का लाइव प्रसारण कंट्रोल रूम में लगी एलईडी पर देख रहे हैं। मंडी समिति में बने कंट्रोल रूम पर ड्यूटी में लगे सपा प्रत्याशी के प्रतिनिधियों ने कहा कि विरोधियों द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी कराई जा सकती है, भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा निगरानी नहीं कराने की बात पर उन्होंने तंज कसा, कहा कि उनके पास वोट ही नहीं है, इसलिए वह क्यों कंट्रोल रूम में आकर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें