फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: जूस पीने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, 47 लोगों के खिलाफ केस, घंटे भर मची रही अफरा-तफरी

Thu, 20 Jun 2024 06:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में जूस पीने को लेकर ठेला संचालक और युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के 47 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। 
विज्ञापन
अमरोहा में विवाद के बाद सड़क पर पड़े ईंट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के मोहल्ला इकरार नगर में जूस पीने को लेकर हुए पथराव के बाद पुलिस ने 47 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 40 लोग अज्ञात शामिल हैं। जबकि, दोनों पक्ष के सात लोगों को नामजद किया गया है। मारपीट की यह घटना बुधवार को अमरोहा नगर के मोहल्ला इस्लामनगर में हुई थी।

विज्ञापन


यहां पर मोहल्ला इकरार नगर का रहने वाला युवक जूस का ठेला लगाता है। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे तीन महिलाएं ठेले पर जूस पीने के लिए खड़ी थीं। तभी, नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव निवासी दो-तीन युवक भी जूस पीने पहुंच गए।

आरोप है कि युवक महिलाओं से पहले जूस देने की जिद करने लगे। बस इसी बात को लेकर जूस विक्रेता से कहासुनी हो गई। तभी आरोपियों ने जूस विक्रेता पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। जबकि, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक दोनों पक्ष समझौता करने लगे।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में रज्जाक चौकी प्रभारी राकेश बंसल की तहरीर पर मोहल्ला इकरार नगर के रहने वाले कासिम, मौसम, समीर, आसमा सैदपुर इम्मा गांव के रहने वाले सरताज, हारून, दिलशाद और 30- 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इन धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट

मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 336, 323, 504, 506, 427, 553 और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें