फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: विदेश भेजने का झांसा देकर छात्र से 2.90 लाख हड़पे, पुलिस में शिकायत पर धमकी, तीन पर केस

Thu, 20 Jun 2024 06:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)

सार

विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने छात्र से 2.90 रुपये हड़प लिए। जब रुपये लौटाने को कहा तो उसे धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
डिडाैली के छात्र से ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश भेजने का झांसा देकर आरोपी ने छात्र से 2.90 रुपये हड़प लिए बाद में रुपये लौटाने से मना कर दिया। पीड़ित को विदेश भी नहीं भेजा। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर उमर गांव में किसान संजीव कुमार का परिवार रहता है। उनका बेटा आशू कुमार छात्र है। आरोप है कि आशू कुमार की मुलाकात पड़ोसी गांव के रहे इकौंदा गांव के रहने वाले तनुज चौधरी से हुई। इस दौरान तनुज चौधरी ने साढे़ चार लाख रुपये में विदेश भेजने का वादा किया।

लिहाजा, पीड़ित आशू कुमार तनुज चौधरी की बातों में आ गया। जिसके बाद आशू कुमार ने 2.30 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। जबकि 2.20 लाख रुपये नगद दिए थे। लेकिन, पीड़ित को विदेश नहीं भेजा गया। जिसके बाद उसने अपने रुपये वापस मांगे तो तनुज चौधरी ने 1.60 लाख रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन


बकाया 2 लाख 90 हजार रुपये जल्दी लौट का वादा किया था। आरोप है कि 12 मार्च 2024 को पीड़ित आशू कुमार ने तनुज चौधरी से अपने बकाया 2.90 लाख रुपये मांगे तो वह भड़क गया। उसने जान से मारने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की बात कही।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर तनुज चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें