फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: खेत में अकेली देख युवती के खींच लिए अश्लील फोटो, सरेआम करने लगा छेड़खानी, अब दे रहा यह धमकी

Sat, 11 May 2024 01:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हसनपुर में युवक ने एक युवती के अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद उसने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। इससे युवती के परिजन परेशान हैं। 
विज्ञापन
Amroha police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर में युवती के अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इसकी पुलिस से शिकायत की गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी किसान का कहना है कि दस दिन पहले बेटी खेत पर गई हुई थी। यहां पर गांव के ही एक युवक ने जबरदस्ती उसके अश्लील फोटो  खींच लिए।

विज्ञापन


फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करना चाहा। बेटी ने विरोध किया तो मारपीट की। बेटी ने यह बात परिजनों को बताई। आरोपी से फोटो डिलीट करने को कहा। लेकिन वह नहीं माना। दो दिन पूर्व बेटी मोहल्ले में ही दुकान से सामान लेने जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

चार दिन बाद बरामद युवती, कुछ देर के लिए होटल में ठहरने की चर्चा

गजरौला थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व गायब हुई युवती संदिग्ध हालत में बरामद हो गई। गांव के कुछ विरोधियों ने उसे गलत होटल में ठहरे होने की चर्चा कर दी। पुलिस उसे थाने लाई। मेडिकल कराने के लिए सीएचसी लेकर गई, लेकिन महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण मेडिकल नहीं हो सका। उसे सेफ हाउस में रखा गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी पांच मई को गायब हो गई। वह पुलिस को सूचना देकर तलाश करता रहा। बृहस्पतिवार की रात सवा दस बजे युवती गांव के निकट हाईवे पर किनारे-किनारे जा रही थी। इस बीच गश्त कर रहे एक पुलिस कर्मी ने उससे पूछताछ की तो खुद को गढ़मुक्तेश्वर निवासी बताया।

मगर मोहल्ले का नाम नहीं बता सकी। जिस पर पुलिसकर्मी को कुछ संदिग्ध लगने पर उसने अपने आला अफसरों को सूचना दी। तभी युवती के गांव का युवक आ गया। जिसे देख युवती ने चेहरे को ढक लिया, मगर युवक ने उसे पहचान लिया। युवती को मेडिकल के लिए लाया गया।

महिला चिकित्सक नहीं मिलने के कारण उसे जिला अस्पताल स्थित सेफ हाउस में महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया है। उधर युवती के पिता ने गांव के युवक के खिलाफ बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने का केस दर्ज कराया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवती का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें