फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: तपती गर्मी के बीच बढ़ रहे बुखार और डायरिया के मरीज, अमरोहा का तापमान पहुंच गया 38 डिग्री पार

Sun, 05 May 2024 01:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में लगातार मौसम का मिजाज बदल गया है। गर्मी के साथ लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। जिले का तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 
विज्ञापन
अमरोहा में गर्मी से बेहाल हुए लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में मई माह में मौसम का मिजाज तल्ख हो रहा है। गर्मी के साथ-साथ लोग लू के चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती होने वाले बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या में हर भी हर दिन इजाफा हो रहा है। शनिवार के साथ रविवार को भी ओपीडी में भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


इस दौरान 88 लोग बुखार तो 32 लोग डायरिया से पीड़ित थे। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1234 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। पर्चा बनवाने से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की कतार लगी रही। सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ, संक्रामक रोग विभाग में रही।

सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि 1234  मरीज जिला अस्पताल आए। जिसमें 88 मरीज थे। डायरिया से पीड़ित होकर 32 मरीज पहुंचे। बताया कि सात बुखार तो 11 डायरिया से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पांच का पहले से ही इलाज चल रहा है। बताया कि बाकी मरीजों को दवाई देकर वापस भेज दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। 

38 पहुंचा तापमान, गर्मी ने किया बेचैन 

अमरोहा में मई माह का पहला सप्ताह चल रहा है और गर्मी पूरे शबाब पर है। शनिवार को पूरे दिन धूप और गर्मी से लोग परेशान नजर आए। हालांकि, सुबह के समय बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहा। दिन बढ़ने के साथ सूरज की तल्खी बढ़ने लगी।

शनिवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा। दोपहर में सड़कों पर बहुत कम चहल-पहल नजर आई। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं। हालांकि, गर्मी परेशान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें