फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: मेरी मौत की वजह मेरी भाभी है... और ट्रेन से कटकर दे दी जान, शरीर से गायब था सिर

Wed, 11 May 2022 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने तहरीर देकर तनाव के चलते छोटे भाई द्वारा आत्महत्या करने की कही है। फिलहाल हाथ पर लिखी लाइनों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रेल ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में घरेलू विवाद के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान युवक के हाथ पर लिखा मिला कि 'मेरी मौत की वजह मेरी भाभी है...'। मृतक के शरीर से उसका सिर गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई ने तनाव के चलते आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। घरेलू विवाद के चलते मंगलवार की सुबह करीब 25 वर्षीय छोटा बेटा नाराज होकर घर से चला गया था।

परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शाम पांच बजे के बाद वह फोन भी नहीं उठा रहा था। लेकिन बुधवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र गुलड़िया गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा मिला। उसके शरीर से सिर गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने शव की पहचान अपने छोटे भाई के रूप में की। घटनास्थल पर काफी तलाश करने के बाद भी मृतक का सिर बरामद नहीं हुआ। मृतक के हाथ पर लिखी लाइनों को देखकर पुलिस हरकत में आ गई। हाथ पर लिखा था कि मेरी मौत की वजह मेरी भाभी है।

इस दौरान अंग्रेजी में भी कुछ शब्द लिखे मिले, जो मिटा दिए गए थे। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने तहरीर देकर तनाव के चलते छोटे भाई द्वारा आत्महत्या करने की कही है। फिलहाल हाथ पर लिखी लाइनों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें