फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: पिता की डांट से नाराज एमए की छात्रा ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में तोड़ दिया दम

Sat, 15 Jun 2024 06:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)

सार

अमरोहा में पिता की डांट से नाराज होकर छात्रा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां छात्रा की मौत हो गई। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की डांट से नाराज एमए की छात्रा ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को मुरादाबाद के निजी स्थान में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्रा डिडौली गांव के रहने वाले मजदूर की बेटी थी।

विज्ञापन


फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले मजदूर के परिवार में पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं। तीसरे नंबर 20 वर्षीय बेटी एमए की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी पिता ने छात्रा को डांट दिया।

जिसके बाद छात्रा ने घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद छात्र की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। तुरंत ही परिजन छात्रा को मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


लेकिन देर शाम छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ की सूचना पर मुरादाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें