फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू शंकर ने एसडीओ बिजली कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। गांव चकौरी में बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाए जाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ देहात के कार्यालय में पहुंचकर धरना दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना देते हुए तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने बताया कि ग्राम चकोरी में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को फुंके हुए पांच दिन हो गए हैं। पहले तो उसके कागज बनाने में जेई ने ही तीन दिन लगाए और अब लगातार दो दिन से एसडीओ हसनपुर देहात के यहां किसान चक्कर काट रहे हैं लेकिन वह कागजों पर साइन करने के लिए तैयार नहीं है। किसानों ने भाकियू शंकर के पदाधिकारियों से यह बात बताई तो यूनियन के पदाधिकारी एसडीओ दफ्तर पहुंचे। हालांकि एसडीओ दफ्तर में नहीं मिले। दूरभाष पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे तक पहुंचेंगे। इसके बाद एसडीओ नहीं पहुंचे तो किसान एसडीओ कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि बिजली नहीं मिलने से फसल लगातार सूख रही है। इस बीच एसडीओ हसनपुर देहात प्रथम आए और ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर उदयवीर सिंह प्रदेश महासचिव, दीपक गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष, सरजीत सिंह नगर अध्यक्ष, महावीर सिंह, राकेश, विजय कुमार, अमिचंद, राजू चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें