फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: जैकेट कारखाने में लगी भीषण आग, दूसरी मंजिल में फंसा परिवार, बराबर के घर में कूदकर आठ ने बचाई जान

Fri, 07 Jun 2024 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नौगांवा सादात (अमरोहा)

सार

नौगांवा सादात में स्थित जैकेट फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। इसमें दूसरी मंजिल में रह रहा परिवार फंस गया। बाद में सभी ने बगल के घर में कूदकर जान बचाई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
अमरोहा के नौगावा सादात में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगांवा सादात में आबादी के बीचोंबीच जैकेट के कारखाने में भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने बगल के घर में कूद कर जान बचाई। बताया जा रहा है कि धुएं के कारण परिवार के आठ सदस्यों का दम घुटने लगा था। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर को पाया।

विज्ञापन


देर शाम तक कारखाने में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है। नौगांवा सादात कस्बे के मोहल्ला हाता में मोहम्मद इसरार अहमद का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद फाजिल जैकेट कारोबारी हैं।

मोहम्मद फाजिल ने मोहल्ले में ही रहने वाले अपने चाचा सईद के घर के निचले हिस्से में जैकेट का कारखाना बना रखा है। मोहम्मद सईद का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे कारोबारी मोहम्मद फाजिल कहीं बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान कारखाना भी बंद था। तभी, अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में कारखाने में आग लग गई। जिस समय कारखाने में आग लगी, उसे समय सईद अहमद, उनकी पत्नी शहनाज बानो, बेटा शहजाद, शाहिल, उमैर, बेटी जैबा परवीन, हादिया और अदीबा घर में मौजूद थे।

कारखाने में लगी आग की लपटों ने थोड़ी देर में पूरे घर को कब्जे में ले लिया। धुआं दूसरी मंजिल के कमरों में घुस गया। इससे पहले कुछ समझ पाते सईद और उनके परिवार के सदस्यों का दम घुटने लगा। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने बराबर के घर में कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन


कारखाने में आग लगते ही मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें