फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: तीन दिन से लापता किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, टूटा मोबाइल बरामद, पुलिस ने लोगों से की पूछताछ

Mon, 13 Nov 2023 05:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

जलीलपुर बक्काल के रहने वाले किसान धर्म सिंह की सबसे छोटी बेटी तीन दिन पहले घर से नाराज होकर चली गई थी। पुलिस के मुताबिक उसका शव पेड़ से लटका मिला। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले परिजनों की डांट के बाद घर से निकली अंजू (17) का शव गांव के ही रहने वाले किसान के गन्ने के खेत में आम के पेड़ पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह घटना देहात थानाक्षेत्र के जलीलपुर बक्काल गांव में हुई। मृतका अंजू गांव में रहने वाले किसान धर्म सिंह की सबसे छोटी बेटी थी। परिवार में पति के अलावा आठ बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर की सुबह छह बजे घरेलू कामकाज को लेकर परिजनों ने अंजू को डांट दिया था। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से चली गई।

घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को अंजू का शव घर के सामने गांव के ही रहने वाले मुंशी के गन्ने के खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिजन ने किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है। मौके पर एक मोबाइल पड़ा मिला है। जबकि किशोरी के शव से बदबू आ रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें