फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सातवें और मंडल में पहले स्थान पर अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य सेवाओं के मूल्यांकन में जनपद अमरोहा पूरे प्रदेश में सातवें और मंडल में पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले अमरोहा दसवें स्थान पर रहा था। स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार के चलते स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और प्रभावी अनुश्रवण को लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग हर महीने कराई जाती है। जिसके तहत 14 बिंदुओं पर स्वास्थ्य सेवाओं का भौतिक मूल्यांकन किया जाता है। इसके अंतर्गत शासन की तरफ से जितने भी स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाए जाते हैं, उनका सतत अनुश्रवण किया जाता है और सर्वे के बाद अंक निर्धारित किए जाते हैं। अंकों के आधार पर जिले की रैंकिंग तय होती है।
गुरुवार को सीएम डैशबोर्ड रैंकिग जारी की गई, जिसमें अमरोहा को पूरे प्रदेश में सातवां और मुरादाबाद मंडल में पहला स्थान मिला है। इसके अलावा बागपत ने पहला, मुजफ्फरनगर ने दूसरा, जोनपुर ने तीसरा, गोरखपुर ने चौथा, हाथरस ने पांचवां और गाजियाबाद ने छठवां स्थान हासिल किया है। वहीं मंडल में अमरोहा को पहला, मुरादाबाद को दूसरा, रामपुर को तीसरा, बिजनौर को चौथा और संभल को पांचवां स्थान मिला है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में इसकी तुलना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें