फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने एसडीओ-जेई को जमीन पर बैठाया

Thu, 04 Jul 2024 07:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई। इसके बाद जेई और एसडीओ को नीचे बैठाकर बातचीत की। 
विज्ञापन
अमरोहा में किसान की मौत के बाद पहुंचे गांव पहुंचे बिजली कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलसा क्षेत्र मौसी की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आए किसान राकेश सिंह (40) की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है। मृतक राकेश नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मूंढ़ाखेड़ा गांव की रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है।

देहात थानाक्षेत्र के हसनपुर कचिया गांव में राकेश सिंह की मौसी का घर है। तेरह दिन पहले उनकी मौसी स्वरूपिया की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार और परिचित आए थे।
विज्ञापन


राकेश भी अपनी पत्नी उर्मिला के साथ तेरहवीं में शामिल होने आए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे खाना खाने के बाद मौसी के घर की छत पर गए तो यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हाई टेंशन लाइन के तार छत के ऊपर से गुजर रहे हैं।

करंट लगते ही राकेश सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन राकेश सिंह को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही सीओ अभिषेक सिंह और थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

ग्रामीण ने काटा हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप 

किसान राकेश सिंह की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना दोपहर 12:30 बजे के करीब हुई जबकि पुलिस अधिकारियों के बुलाने पर एसडीओ ऋषभ गुप्ता और जेई सचिन गुप्ता शाम चार बजे गांव में पहुंचे।

दोनों बिजली अधिकारियों को देखकर ग्रामीण हंगामा करने लगे और उन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों बिजली अधिकारियों ने कुर्सी पर बैठने लगे तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद एसडीओ और जेई को जमीन पर बैठाया गया।

जबकि, चारों तरफ से पुलिस कर्मी और ग्रामीण कुर्सी पर बैठे हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पहले हुईं बिजली की घटनाओं को लेकर भी नाराजगी जताई। स्पष्ट कहा कि कई बार कहने के बाद भी बिजली विभाग हाईटेंशन लाइन क्यों नहीं उतार रहा है।

गांव में हो रही घटनाओं के लिए जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हैं। इस दौरान एसडीओ ने शुक्रवार से ही गांव में बिजली के तारों को उतारने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही, जिसके बाद सीओ अभिषेक सिंह के कहने पर ग्रामीणों ने एसडीओ और जेई को कुर्सी पर बैठने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें