सोमवार को डीएम बीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट में आयोजित हुई। इसमें समिति के पूर्व सदस्य अनिल कुमार ने मामले को उठाया तो अधिकारियों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही एआरटीओ परिवर्तन महेश कुमार शर्मा, सीओ ट्रैफिक, टीएसआई धर्मेंद्र मीटिंग हॉल से बाहर आए और गाड़ी की नंबर प्लेट चेक की। इस दौरान परिवहन एप पर चेक करने पर इनोवा कार पर लगी नंबर प्लेट बलेनो कार की पाई गई।
मुरादाबाद की मिसेज खन्ना के नाम पर पंजीकृत है बलेनो कार का नंबर
यह बलेनो कार मुरादाबाद निवासी मिसेज खन्ना के नाम पर रजिस्टर्ड है। इतना ही नहीं कार के आगे और पीछे लगी प्लेट पर हिंदी में अक्षर लिखे हुए थे, जो गैरकानूनी है। जबकि किसी भी वाहन के नंबर अंग्रेजी में कैपिटल अक्षर होने चाहिएं। इस दौरान के एआरटीओ ने अपने कार्यालय से भी इनोवा का रिकॉर्ड निकलवाया तो उसमें भी इनोवा पर नंबर लगी नंबर प्लेट बलेनो कार की पाई गई। इससे पहले अधिकारी कुछ कर पाते, आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। डीएम बीके त्रिपाठी ने पूरे मामले की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जिस इनोवा से डिप्टी कलक्टर सुधीर कुमार चलते थे, उसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है। असलियत सामने आई। अच्छी बात है। पूरे मामले की जांच करा कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
- बीके त्रिपाठी, डीएम अमरोहा