फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक का पेड़ पर लटका शव मिला, परिजनों ने काटा हंगामा- हत्या का आरोप लगाया

Fri, 29 Sep 2023 05:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के आरोपों की जांच करवाई जा रही है। मामले में युवक के ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव झुंडी माफी में नाराज चल रही पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ पर लटका मिला है। युवक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर करनपुर निवासी प्रेम सिंह (35) की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही गांव  झुंडी माफी निवासी चंद्रवती के साथ हुई थी। बताते हैं कि शादी के डेढ़ वर्ष बाद चंद्रवती ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई और नाराज होकर पत्नी मायके चली आई।

करीब पांच वर्षों से पत्नी मायके में रह रही थी। इस बीच रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने कई बार पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों में समझौता करने का भी प्रयास किया था लेकिन बात नहीं बन सकी। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की शाम प्रेम सिंह पत्नी को बुलाने के लिए उसके मायके पहुंचा था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह उसका शव ससुर के खेत में पॉपलर के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन से सटे हुए थे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

इसके बाद शव नीचे उतर गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें