फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म-कर्म: पूर्णिमा पर ब्रजघाट व तिगरी गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, पूजा-पाठ कर कमाया पुण्य

Fri, 29 Sep 2023 04:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा

सार

भाद्रपद माह की पूर्णिमा के कारण दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद के श्रद्धालु रात में ही ब्रजघाट पहुंच गए थे। तिगरी में स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट पर उमड़ने लगा था।
विज्ञापन
गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाद्रपद माह की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। हर-हर गंगे के उदघोष से गंगा तट गूंज उठे। स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। ओसीता जगदेवपुर, मोहम्मदाबाद और बिजौरा ढाल सामने हाईवे पर अंडरपास बनाए जाने के कारण जाम के हालात बने रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार को भाद्रपद माह की पूर्णिमा होने के कारण दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद सहित दूर दराज क्षेत्र के श्रद्धालु रात में ही आकर ब्रजघाट की धर्मशालाओं में ठहर गए थे। तिगरी में स्नान करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट पर उमड़ने लगा था।

भोर होते ही तिगरी व ब्रजघाट में हर-हर गंगे के उदघोष संग श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। गंगा तट हर-हर गंगे के उदघोष से गूंज उठे। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे रहने वाले पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर तृप्त किया।
विज्ञापन


प्रसाद का वितरण कर घर में सुख समृद्धि की कामना की। गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। सुबह शुरू हुआ गंगा में स्नान करने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। 

हाईवे पर बने रहे जाम के हालात

गजरौला के लोगों का आवागमन सुगम करने और उनको हादसे से बचाने के लिए हाईवे पर मोहम्मदाबाद सामने, ओसीता जगदेवपुर के सामने और बिजौरा ढाल पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इससे हाईवे पर मोहम्मदाबाद सामने और बिजौरा ढाल सामने यातायात दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन पर चल रहा है।

मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन को हाईवे चौड़ीकरण की निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने बंद कर रखा है। इसके चलते एक ही लेन पर वाहन दौड़ते हैं। पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने और एक लेन पर वाहनों के दौड़ने के कारण शुक्रवार को हाईवे पर जाम के हालात बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें