फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा सी और अमरोहा डी ने जीते क्रिकेट लीग के दोनों मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएनएस और द आर्यंस के मैदान में अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग के चलते शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच टीम अमरोहा ए और टीम अमरोहा सी के बीच खेला गया। जिसमें टीम अमरोहा सी ने 6 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम अमरोहा ए ने 21.5 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें इसरजीत ने 35 और अदीब खान ने 31 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में टीम अमरोहा सी के लिए हमजा ने 4 और मंनान ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम अमरोहा सी ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के लिए अहमद ने 37 और अमान ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में टीम अमरोहा ए के रिजवान और अदीब ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरे मैच आर्यंस स्कूल जोया के मैदान पर टीम अमरोहा डी और टीम अमरोहा बी के बीच खेला गया। टीम अमरोहा बी ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 207 रन बनाए। जिसमें पीयूष ने 40 और तब्रेज ने 34 रन बनाए। टीम अमरोहा के लिए धनराज ने तीन और फैसुल इस्लाम व फ़ैजन ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष का पीछा करते हुए टीम अमरोहा डी ने 36 ओवर में 7 विकेट खोकर आसानी से लक्ष हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टीम के लिए पुष्कर चौधरी 74 और दीपक यादव ने 47 रन बनाए। टीम अमरोहा बी के लिए नितेश, तब्रेज तुर्क और पीयूष ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला टीम अमरोहा डी ने 3 विकेट से जीत लिया। अंपायर की भूमिका पहले मैच में राईस अहमद और अमित बिस्ट ने व दूसरे मैच में निश्चल चहाल और अनुकूल सिंह रहे। इस दौरान अमरोहा क्रिकेट संयोजक अमन लिट, डीएनएस के कोच मोहम्मद हसीन (बादशाह), चमन सिंह, मोहम्मद अहमद, वासिक राजा, नयन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें