फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहसिक वारदात:  खेत में घास काट रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध में पति पर कुल्हाड़ी से किए वार

Sun, 07 Jul 2024 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर(अमरोहा)

सार

रजबपुर में खेत में घास काट रही महिला से तीन युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश कर डाली। इसका विरोध करने पर पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
अमरोहा में महिला में दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजबपुर में खेत पर घास काट रही महिला के साथ गांव के तीन युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। शुक्रवार को किसान की पत्नी खेत पर घास काट रही थी। तभी आरोपी रिंकू अपने अन्य दो साथियों के साथ आ गया और छेड़खानी करने लगे। तीनों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की।

पीड़िता के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर गांव का ही युवक मौके पर आ गया तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी रिंकू और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकान के बाहर कर रहा था गलत काम, आरोपी पकड़ा

अमरोहा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी करके भागे आरोपी को दुकानदारों ने दूसरे दिन पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस का हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट में मंसूर खां का परिवार रहता है।

वह गांधी मूर्ति चौराहे पर पंप मिस्त्री का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे दुकान के बाहर उनकी मोटरसाइकिल खड़ी थी, तभी एक व्यक्ति चोरी करके ले गया। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को आरोपी बाइक लेकर घूम रहा था, तभी पीड़ित मसूर खां अपनी बाइक को पहचान लिया।

इसके बाद दुकानदारों ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आदिल निवासी ओबरी थाना असमोली जनपद संभल बताया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी आदिल के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उसके कब्जे से बाइक भी बरामद कर ली गई है। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें