फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आठ जुलाई से काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डिजिटाइजेशन के विरोध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ आठ से 14 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। लखनऊ में हुई प्रांतीय बैठक में इसका निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में डिजिटाइेजशन का विरोध किया जा रहा है। डिजिटाइजेशन को स्कूलों में टेबलेट दिए गए। लेकिन उसमें पर्सनल सिम के इस्तेमाल को लेकर शिक्षकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया था। जिसके बाद सभी स्कूलों को विभाग की ओर से सीयूजी सिमों का आवंटन किया गया था। अब शिक्षकों को कहना है कि उन सिमों को इस्तेमाल केवल इंटरनेट के लिए हो रहा है। बाकी जगहों पर उनको अपना पर्सनल नंबर डालकर सूचनाएं देनी पड़ रही हैं।
शनिवार को लखनऊ में आयोजित प्रांतीय बैठक में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने इसका विरोध जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि शिक्षक विपरीत परिस्थितियों में भी स्कूलों में पहुंचकर शिक्षण कार्य करते हैं। लेकिन इसके बाद भी उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर संघ के शिक्षक आठ से 14 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। वहीं, 15 जुलाई को कलक्ट्रेट में धरना आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि मांगे पूरी न होने पर 22 जुलाई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें