फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दूसरे समुदाय के युवक ने फोटो- वीडियो किए वायरल, युवती से सरेआम छेड़खानी..शादी करने का बना रहा दवाब

Fri, 17 Nov 2023 04:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि आरोपी शाने आलम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरेआम छेड़खानी के बाद पीड़िता मानसिक तौर पर परेशान है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षण संस्थान में नौकरी करने वाली अनुसूचित जाति की युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई। आरोपी ने यूनिवर्सिटी आते-जाते समय खींचे वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति के किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी नेशनल हाईवे स्थित शिक्षण संस्थान में नौकरी करती है। आरोप है कि काकर सराय गांव का रहने वाला शाने आलम पीछा करता है। शादी करने के लिए दवाब बनता है। इस दौरान आरोपी ने युवती के कुछ वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में बना लिए।

पीड़िता ने इसका विरोध किया तो शाने आलम ने उसके साथ मारपीट की। जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से युवती परेशान है। पीड़िता ने मामले की शिकायत देहात थाना पुलिस से की।
विज्ञापन


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में शाने आलम के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, गाली गलौज, आईटी एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें