फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: अमरोहा में गर्मी से हाल बेहाल.. बुखार के 98, डायरिया के 38 मरीज और मिले, जिला अस्पताल में 106 भर्ती

Sun, 12 May 2024 12:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में एक दिन के भीतर 100 से अधिक लोगों को भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
अमरोहा के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में बढ़ती गर्मी के साथ डायरिया का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के 98 और डायरिया के 38 मरीज मिले हैं। इतना ही नहीं 106 लोगों को भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज बुखार-डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


बच्चा वार्ड, जीरियाटिक वार्ड, मेडिसिन वार्ड, फीवर वार्ड तक सभी जगह मरीज भर्ती हैं। ज्यादातर मरीज बुखार व उल्टी-दस्त की परेशानी वाले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बाहर का तला-भुना खाने व गर्मी में सावधानी न बरतने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।

आने वाले दिनों में गर्मी और लू का प्रभाव बढ़ेगा। इसलिए अस्पताल में कोल्ड रूम भी तैयार किए गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया शनिवार को ओपीडी में 1235 मरीज देखे गए है। इसमें से 98 मरीज बुखार के मिले हैं, जबकि 38 मरीज डायरिया के मिले।
विज्ञापन


32 लोगों ने सीटी स्कैन कराया है। जबकि 160 मरीज ने एक्स-रे कराया। 60 मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कराया है। जबकि 44 मरीज इमरजेंसी में देखे गए। वहीं, 106 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

इन बातों का रखें ख्याल

  • बाहर से आकर फौरन ठंडा पानी न पीएं
  • गर्मी से फौरन एसी में या एसी से गर्मी में न जाएं
  • रात में हल्का खाना खाएं
  • सलाद, दही, छाछ, नारियल पानी का सेवन करें
  • पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनकर बहर निकलें
  • जंक फूड बिल्कुल न खाएं
  • बच्चों व बुजुर्गों को दोपहर 12 से 3 तक बाहर न निकालें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें