फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: लोन का निपटारा करने का झांसा देकर कार मिस्त्री से डेढ़ लाख हड़पे, सदमे में गई जान, परिजनों में कोहराम

Fri, 12 Apr 2024 05:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

नौगांवा सादात में कार मिस्त्री से तीन युवकों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। इससे सदमे में आग मिस्त्री की जान चली गई। फिलहाल इस मामले की पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। 


 
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगांवा सादात क्षेत्र में कर्ज में डूबे कार मिस्त्री उस्मान अली (50) से तीन लोगों ने बैंक में लोन का निपटारा करने का झांसा देखकर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। इससे सदमे में आकर मिस्त्री की जान चली गई। गरीबी एक महीने पहले पीड़ित मिस्त्री ने रुपये हड़पने वाले आरोपियों का नाम लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी।

विज्ञापन


परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।  मृतक उस्मान अली नौगांवा सादात के मोहल्ला इस्लामनगर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी रिहाना के अलावा चार बच्चे हैं। उस्मान अली नौगांवा सादात कस्बे के मोहल्ला अलीनगर में कार मरम्मत की दुकान करते थे।

करीब पांच साल पहले उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा से लोन लिया था। लेकिन वह लोन का पैसा जमा नहीं कर सके। आरोप है कि इस दौरान उनकी मुलाकात तीन युवकों से हुई थी। तीनों ने बैंक अधिकारियों से करीबी रिश्ता होने की बात कही और लोन का निपटारा करने का झांसा दिया।
विज्ञापन


कर्ज में डूबे उस्मान अली ने तुरंत ही उनकी बातों पर भरोसा कर लिया। आरोप है कि इस दौरान तीनों युवकों ने ब्याज समेत लोन का निपटारा डेढ़ लाख रुपये में करने की बात कही। जिसके बाद उस्मान अली ने डेढ़ लाख रुपये उन तीनों युवकों को दे दिए।

इस दौरान आरोपियों ने एक स्टांप तैयार कर करके दिया और डेढ़ लाख रुपये का चेक विश्वास में लेने के लिए बतौर गारंटी दे दिया। आरोपियों ने लोन जमा नहीं किया और डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। जब इसकी जानकारी उस्मान अली को हुई तो वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे।

13 मार्च 2024 को उस्मान अली ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसमें उन्होंने तीनों युवकों का नाम लिया और डेढ़ लाख रुपये हड़पने की बात कही। लेकिन मानसिक रूप से परेशान चल रहे उस्मान अली की बृहस्पतिवार की रात तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने सदमे में मौत होने की पुष्टि की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें