अमरोहा। जिले के परिषदीय स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले ही दिन स्कूलों में स्पोर्ट्स किट की कमी महसूस की गई। इसलिए अधिकांश विद्यालयों में बगैर सामान के होने वाले खेल कराए। ऐसे में नौनिहालों ने खो-खो, कबड्डी, दौड़ और लंबी कूद में दम भरा। स्कूलों में कक्षा तीन, चार और पांचवीं के छात्रों ने दमखम दिखाया। स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 23 और 24 नवंबर को भी होगी। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता 26, 27 और 28 नवंबर को कराई जाएगी। ब्लॉकवार खेलकूद प्रतियोगिता तीन दिसंबर से 14 दिसंबर तक अलग-अलग तिथियों में होगी, जबकि जिलास्तरीय प्रतियोगिता 17, 18 और 19 दिसंबर को होगी।