फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य हिंदी के स्थान पर हिंदी साहित्य का पेपर कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सख्त दिशा निर्देशों के बाद भी अमरोहा में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन लापरवाही का मामला सामने आया है। एक परीक्षा केंद्र पर सामान्य हिंदी के स्थान पर छह छात्राओं को साहित्य हिंदी का पेपर बांट दिया गया। छात्रों ने इसका विरोध किया तो कक्ष निरीक्षकों ने डांट फटकार कर जबरन परीक्षा दिलवा दी। पेपर छूटने के बाद छात्राओं ने घर पहुंच कर अभिभावकों को मामले की जानकारी दी। फिलहाल अभिभावक स्कूल प्रधानाचार्य से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के कृष्णा बाल मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र एक अन्य कालेज को बनाया गया था। गुरुवार को इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा थी। केबीएम की छात्राओं ने सामान्य हिंदी को अपने विषय के रूप में चुना था। द्वितीय पाली में उनकी परीक्षा शुरू हुई। छात्राओं का आरोप है कि उनको सामान्य हिंदी के स्थान पर साहित्य हिंदी का प्रश्न पत्र दिया गया। जब उन्होंने कक्ष निरीक्षक से इसकी शिकायत की तो उन्हें डांट कर साहित्य हिंदी का प्रश्न पत्र करने को बाध्य किया। लिहाजा छात्राओं ने मजबूरी में अपने विषय से हटकर सामान्य हिंदी के स्थान पर साहित्य हिंदी का पेपर हल करना पड़ा। परीक्षा संपंन होने के बाद घर पहुंची छात्राओं ने मामले की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। इससे नाराज छात्राओं के अभिभावकों ने केबीएम के प्रधानाचार्य मनोज दूबे से मौखिक शिकायत दर्ज कराई है। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ तो शुक्रवार को दिखवाया जाएगा। इसके बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें