फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिना अनुमति आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर 14 पर कार्रवाई

Wed, 16 Apr 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। गांव ततारपुर गर्बी में बिना अनुमति भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 14 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। सभी को ढाई-ढाई लाख रुपये की धनराशि से पाबंद किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को गांव ततारपुर गर्बी में कुछ लोग बिना अनुमति भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा लगाने वालों से उसकी अनुमति मांगी तो इस संबंध में अनुमति नहीं दिखा सके। पुलिस ने लोगों को प्रतिमा स्थापित करने से रोक दिया और गांव में शांति बनाए रखने के लिए ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र, कवित, प्रदीप, सतवीर सैनी, दीपक, राजेश, नन्हे, कुलदीप, गौरव, राजीव, चमन, बेगराज, जालिंद्र के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। सभी को ढाई-ढाई लाख रुपये की धनराशि से पाबंद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें