तीन भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा, एक गिरफ्तार
मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग में दो लोगों सहित आठ के घायल होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। मामूली कहासुनी के बाद भीकनपुर शुमाली में दो लोगों पर जानलेवा करने के आरोप में पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव भीकनपुर शुमाली निवासी सुशीला देवी पत्नी राजवीर सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक बुधवार की रात आठ बजे वह परिवार के साथ गांव में दावत खाकर वह लौट रही थी। कारेंटर आस मोहम्मद के घर सामने पहुंचे तो गांव का ही प्रमोद बाइक से आते मिल गया था। प्रमोद ने अपनी बाइक का पहिया राहुल के पैरों में मार दियाथा। राहुल के टोकने पर प्रमोद ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करदी थी। पीछे से आ रहीं सुशीला की सास रामकली व जेठानी कांति देवी ने राहुल को बचाने की कोशिश की थी।
इस बीच पीछे से आए प्रमोद के भाई ऋषिपाल व मोहिततीनों भाइयों ने मिल कर राहुल, रामकली, कांति देवीके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। बचाने आए अमित पर प्रमोद नेगाली गलौज करते हुए हुए जान से मारने की नीयत फायर झोंक दिया। मोहित घायल हो गया। दूसरा फायर प्रमोद ने हरकेश को मारा, लेकिन इस बार फायरिंग की गोली प्रमोद के भाई मोहित के हाथ में लगते हुए बचाने आ रहे गांव निवासी शौकत के हाथ में लगी। वह भी घायल हो गया इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई थी। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को उपचार केलिए सीएचसी में भर्ती कराया था। सुशीला की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद,ऋषिपाल और मोहित केखिलाफ अभियोग पंजीकृत ऋषिपाल को गिरफ्तार करलिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि तीनों भाइयों के खिलाफ हत्या की कोशिश, गाली गलौज और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ऋषिपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि उसे जेल भेजा जा रहा है।