ग्राम पंचायत के रिक्त दो ग्राम प्रधान के पदों के लिए सोमवार को मतगणना हुई। मिट्ठेपुर कला से आबिद अली खान और नूरपुर खुर्द में दीपक ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। विजेता घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने ग्राम प्रधानों को फूल और मालाओं से स्वागत किया। वहीं मिट्ठेपुर कला में सैजुद्दीन और खान बी को शून्य मत मिले हैं, यानी इन दोनों प्रत्याशियों को अपना मत भी नहीं मिला है।
जिले में अमरोहा और हसनपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रत्याशी और अभिकर्ता मतगणना के लिए पहुंच गए। मतगणना कार्मिकों ने वोटों की गिनती शुरू कराई। मिट्ठेपुर कला में 17 प्रत्याशी और नूूरपुर खुर्द में चार ने दावेदारी की थी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि आबिद अली खान को 353 मत मिला। प्रतिद्वंदी आकिल को 60 मतों से परास्त किया। नूरपुर खुर्द ग्राम पंचायत में दीपक को 454 मत हासिल हुए, उन्होंने प्रतिद्वंदी संजीव को 142 मतों से पराजित किया। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराई जाएगी।
आबिद अली खान को 353, आकिल को 293, कल्लो को 275, रिजवाना को 258, ध्यान अली को 238, बब्लू को 230, इकरारुद्दीन 143, गब्बर खान को 12, रुखसार को सात, तैयब खान को दो, मोहम्मद इमरान को दो, जासमीन को दो, तालिब खान को एक, बैजुल को एक, सैजुद्दीन को शून्य और खानबी को शून्य मत मिला है।
दीपक को 454, संजीव को 312, राजपाल को 15 और सुमन को दो मत मिले।