फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर से नीचे गिरा युवक, कुचलकर मौत

Thu, 17 Apr 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। चाची की अंत्येष्टि में शामिल होने आए बिजनौर निवासी कमल सिंह (45) की ट्रैक्टर से गिरने के बाद पहिये से कुचलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से परिजन बदहवाश है।
विज्ञापन


कमल सिंह बिजनौर जिले के चांदपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक कमल सिंह की चाची चंद्रो का निधन हो गया था। बुधवार को परिवार वाले शव को अंत्येष्टि के लिए गजरौला के तिगरी धाम गंगा घाट लेकर आए थे। जैसे ही रिश्तेदार और परिचितों से भरा ट्रैक्टर तिगरी धाम गंगा घाट पर पहुंचा, तो ट्रैक्टर पर बैठे कमल सिंह नीचे गिर गए और जिस ट्रैक्टर पर बैठा था उसी के पहिये के नीचे आ गया।
हादसे में कमल सिंह की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ धनौरा श्वेताभ भास्कर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें