फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत 

Mon, 18 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन-चायल वाया अश्वनी खडड मार्ग के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हुए हैं। हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ है। पुलिस दुर्घटना का कारण तेजरफ्तारी बता रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे पर जीरो बंधा पर रविवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। इलाज के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजन शव को सरकारी अस्पताल ले आए और पुलिस बुला ली। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कासमाबाद की मढैय्या निवासी 45 वर्षीय शाहिद पुत्र नियालुद्दीन किसान है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से केन में डीजल लेकर पेट्रोल पंप से लौट रहा था। जीरो बंधा के पास दिल्ली की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इसमेें शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा देख चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शाहिद को निजी एंबुलेंस से मेरठ को रवाना हो गए। रास्ते में ही गढ़मुक्तेश्वर के पास शाहिद ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक ट्रक लेकर फरार है। तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें