फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अधिकारियों समेत 27 गैरहाजिर, वेतन रोका, जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीडीओ के निरीक्षण में मंगलवार को विकास भवन में पांच अधिकारी समेत 27 कार्मिक गैरहाजिर मिले, जिसमें समाज कल्याण अधिकारी, आरईडी के अधिशासी अभियंता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग में सर्वाधिक पांच कर्मचारी नहीं आए थे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित दर्ज कर दिया। इसके साथ ही वेतन रोकने के आदेश दिए। अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब तलब किया। कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10.30 बजे विकास भवन के कार्यालय में सन्नाटा मिलने पर सीडीओ ने विभागों से उपस्थिति पंजिका तलब की। हाजिरी रजिस्टर के अवलोकन में कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने हस्ताक्षर नहीं किए थे। उन्होंने कार्यालयों में जानकारी ली। अफसर और कर्मचारियों के कार्यालय में नहीं आने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी विजय वीर सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता विष्णु कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजवीर सिंह, युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी महिपाल सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई भगवान स्वरुप के नाम के सामने अनुपस्थित दर्ज कर दिया।
इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अतुल गुप्त, योगेंद्र राजपूत, समाज कल्याण विभाग के लेखाकार भानु प्रताप, ललित श्रीवास्तव, प्रदीप सक्सेना, अरशद अली और नदीम खान, पंचायती राज विभाग में पुष्पा, लघु सिंचाई विभाग में भगवान दास, सुधीर कुमार, मोहम्मद आरिफ और शफीउद्दीन, बाल विकास और पुष्टाहार में राजपाल, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में आनंद पाल, श्रम प्रवर्तन विभाग में नवनीत और विष्णु कुमार, उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग में त्रिभुवन कुमार और दीपक कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय में राजेश कुमार गैरहाजिर मिले। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर आदेश कुमार 25 अगस्त से गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

विकास भवन के निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित मिलने पर अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन रोक दिए गए हैं। जवाब तलब किया गया है। चंद्रशेखर शुक्ल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें