अमरोहा में मंगलवार को आसमान में छाए बादलों के बीच अठखेलियां करता सूरज।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। मौसम का मिजाज मंगलवार को कई बार बदला। सूर्यदेव बादलों के बीच अठखेलियां करते नजर आए। सुबह से दोपहर तक कई बार बारिश की फुहार और फिर हल्की धूप निकलने का सिलसिला चलता रहा। दिनभर मौसम खुशनुमा रहा। कृषि विभाग ने अगले चौबीस घंटे में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। पारा चढ़ने और आद्रता गिरने से उमस भी बढ़ गई।
मंगलवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। तपिश से परेशान लोगों ने काफी राहत महसूस की। दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। आसमान पर दिन भर हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदों ही हल्की फुहारें भी पड़ीं। इससे दिन भर गर्मी से राहत रही। कभी-कभी दोपहर में हल्की धूप खिली। हालांकि इससे तापमान में कुछ ज्यादा वृद्धि नहीं हो सकी। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पुरवाई हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं सुबह और शाम को शहरवासियों ने खुशनुमा मौसम का जमकर आनंद लिया। बच्चे और बुजुर्गों ने पार्कों खूब मस्ती की।