फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 और लोग विदेश यात्रा करके लौट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विदेश यात्रा करके लौटने वालों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी 22 लोग और अमरोहा लौटे हैं। अब तक 345 लोग आ चुके हैं। जबकि जिले में मां-बेटे कोरोना संक्रमित चल रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 22 और लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। सर्विलांस की टीम ने विदेश यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। सभी यात्रियों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 345 हो गई है। इनमें से 22 लोग लापता हैं, उनके फोन नंबर बंद हैं। उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जबकि मंडी धनौरा क्षेत्र निवासी मां और बेटा कोरोना संक्रमित चल रहे हैं। इसके अलावा 166 बूथों पर 13570 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें