फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का 1 और बुखार के 172 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरूवार को जांच के दौरान डेंगू का एक और बुखार के 172 मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए 179 केंद्रों पर 14053 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार जहां डेंगू के मरीज स्थिर बने हुए हैं। बुखार के मरीजों की तादात भी कम होने लगी हैं। बृहस्पतिवार को जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 3233 को देखा गया। इनमें डेंगू के एक, बुखार के 172, टाइफाइड के 2, डायरिया के 19 मरीज मिले हैं। कोविड-19 जांच के लिए 918 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए हैं। उधर कोरोना से बचाव के लिए बनाएं गए 179 केंद्रों पर 34100 का लक्ष्य रखा गया। जिसके सापेक्ष 14053 लोगों को टीका लगवाया है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीकाकरण में बढ़ोत्तरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें