मंडी धनौरा। गन्ना विकास परिषद के बोर्ड की बैठक में वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंध तंत्र से मांग की गई है कि किसानों को गन्ना भुगतान नियमानुसार किया जाए। बैठक में परिषद द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों को समय पर पूरा करने की मांग भी की गई। गन्ना परिषद के बोर्ड की बैठक में परिषद कार्यालय में हुई।
सभापति चंचल सिंह ने सचिव हरीमोहन से वेव इंडस्ट्रीज द्वारा भुगतान की जानकारी ली गई। बोर्ड को जानकारी दी गई कि 24 दिसंबर तक की गन्ना खरीद का भुगतान बैंकों को भेज दिया गया है। बोर्ड ने बैठक में मौजूद वेव इंडस्ट्रीज के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह से नियमानुसार भुगतान की मांग के लिए कहा। वेव इंडस्ट्रीज पर विकास कमीशन के बकाया 57 लाख रुपये का भुगतान परिषद को करने के लिए कहा गया। बोर्ड ने सचिव को निर्देश दिए कि परिषद द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यो को 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कराएं। इस मौके पर जनम सिंह, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, महकपाल सिंह आदि मौजूद थे।