फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के साथ ओलों की बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गंगेश्वरी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह शुरू हुई हल्की बारिश मूसलाधार बारिश में बदल गई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। करीब पंद्रह मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई। वहीं ठंड से लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम के करवट बदलते ही हल्की बारिश ने दस्तक दे दी। इससे मौसम सर्द हो गया। गंगेश्वरी क्षेत्र में सर्द हवाओं और हल्की बारिश की वजह से लोग घरों में कैद रहे। मौसम ने धीरे-धीरे तेज रफ्तार पकड़ी। सुबह साढ़े 11:30 से 11:45 बजे तक 15 मिनट जमकर ओलावृष्टि हुई। सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। साथ ही बूंदाबांदी झमाझम बारिश में बदल गई, जिससे फसलें चौपट हो गई। किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। किसानों की चिंता और बढ़ गई ओलावृष्टि और बरसात से सरसों की फसल को काफी नुकसान है। जबकि गेहूं और गन्ने की फसल के लिए बारिश मुफीद है। सुबह के समय हुई बारिश ओलावृष्टि से मौसम में ठंड बढ़ गई। ठंड से लोगों का बुरा हाल है। दिन में बच्चे स्कूल में ठंड से कांपते रहे। बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें