फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मचारी समेत 12 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को फैक्टरी कर्मचारी समेत 12 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में चार किशोर, पांच महिलाएं भी शामिल हैं। बारह केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2816 हो गई है। जबकि 12 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 416 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार रात आई थी। जिसमें फैक्टरी कर्मी, चार किशोर, पांच महिलाएं शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2816 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 914 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 319 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 594 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को 12 लोग और स्वस्थ्य हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 101 रह गई है। इसमें कोरोना संक्रमित तीन मरीज मेरठ और टीएमयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें